टनकपुर डिपो में लंबित मांगों पर परिवहन मजदूर संघ का अंतिम आंदोलन नोटिस, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम।

खबर शेयर करें -

टनकपुर डिपो में लंबित मांगों पर परिवहन मजदूर संघ का अंतिम आंदोलन नोटिस, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम।

टनकपुर। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ, टनकपुर डिपो शाखा ने 7 जुलाई को हुई वार्ता में बनी सहमति पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए सहायक महाप्रबंधक (संचालन), उत्तराखंड परिवहन निगम को अंतिम आंदोलन नोटिस सौंप दिया है।

संघ का कहना है कि वार्ता के दौरान कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक अधिकांश बिंदुओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष और असंतोष व्याप्त है।

संघ ने नोटिस में प्रमुख मांगों में जयपुर–शिमला सेवा का नियमित संचालन, ऑफरोड वाहनों को ऑनरोड करना, पुराने टायरों के स्थान पर नए टायर उपलब्ध कराना, आवश्यक बसों की उपलब्धता, तकनीकी कर्मचारियों के लिए पर्याप्त उपकरण, बसों की समय पर मरम्मत एवं धुलाई की व्यवस्था तथा बाहरी राज्यों की बसों से पार्किंग शुल्क वसूली संबंधी सहमति का पालन सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

संघ ने आरोप लगाया कि डिपो प्रशासन ने संगठन के साथ हुई सहमति का सम्मान नहीं किया, जिससे कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं और निगम को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि नोटिस प्राप्त होने के 7 दिनों के भीतर सभी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन डिपो कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन और आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page