मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक, तमाम विकास योजनाओं को समय से धरातल पर उतारे जाने की दी नसीहत।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक, तमाम विकास योजनाओं को समय से धरातल पर उतारे जाने की दी नसीहत।

टनकपुर/चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वीकृत टनकपुर क्षेत्र की प्रमुख विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में शारदा कॉरिडोर, आईएसबीटी, रोपवे, ककराली गेट से मां पूर्णागिरि मंदिर तक विद्युतीकरण एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा ठूलीगाड़ मल्टी-लेवल कार पार्किंग परियोजना की प्रगति पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने पर जोर देते हुए विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि अब टनकपुर क्षेत्र की सभी प्रमुख विकास परियोजनाओं एवं स्वच्छता कार्यों की समीक्षा प्रत्येक शुक्रवार को की जाएगी। सभी कार्यदायी संस्थाओं को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि योजनाओं की नियमित निगरानी कर उन्हें समय पर पूरा कराया जा सके।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, ज्येष्ठ प्रमुख चम्पावत भुवन चंद पाण्डेय, अधिशासी अभियंता विजय सकारिया, अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, टीम लीडर शारदा परियोजना सत्यजीत राय गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित बंसल, मयंक मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य हितधारक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page