टनकपुर में सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी, सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन मे डटे हैं पर्यावरण मित्र, अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी, सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन मे डटे हैं पर्यावरण मित्र, अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने का किया ऐलान।

टनकपुर (चैम्पवात) । देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा टनकपुर द्वारा अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के विरोध में क्रमिक अनशन शुक्रवार को भी जारी रहा। आज शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर विशाल वाल्मीकि एवं हीरा लाल वाल्मीकि बैठे। आंदोलनकारी पर्यावरण मित्रों ने सरकार से उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक उनकी सात सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान कर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page