माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के साथ टीआरसी परिसर मे किया गया पौधरोपण।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के साथ टीआरसी परिसर मे किया गया पौधरोपण।

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आए श्रद्धालुओं के साथ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समिति पदाधिकारियों एवं कैलाश मानसरोवर यात्रियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपा देवी ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सकेगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष दीपा देवी, कोषाध्यक्ष श्याम सिंह, शम्मी कोहली, टीआरसी प्रबंधक मनोज कुमार, मनीष मेहरा, बद्री राम, महेश कुमार, गुड्डू के अलावा उपस्थित सभी लोगों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा हरेला पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page