हरेला पर्व 2026 पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न। 

खबर शेयर करें -

हरेला पर्व 2026 पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न।

टनकपुर (चम्पावत)। हरेला पर्व के पावन अवसर पर सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा खेल मैदान, निकट भूमिया मंदिर, आमबाग–छीनीगोठ, टनकपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा आम, लीची, अमरूद, नींबू, कटहल, जामुन, आँवला, अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 1200 फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, किरन देवी मनोज कालाकोटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, सरोज चंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ग्राम प्रधान राधिका चंद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी, ग्राम प्रधान छीनीगोठ इंद्रदेव विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष टनकपुर तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष बनबसा कमलेश भट्ट , दीपक पचोली, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भैरव दत्त जोशी, मंडल महामंत्री टनकपुर कुमुद जोशी हरीश कॉलोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प फाउंडेशन की अपील – सभी सम्मानित अतिथियों, मातृशक्ति, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का हार्दिक अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करता है। आइए, हरेला के इस संकल्प को आगे बढ़ाते हुए “एक व्यक्ति–एक पौधा” को जनआंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण में अपना योगदान दें।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page