मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारम्भ।
टनकपुर (चम्पावत)। गुरूवार को माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल इस कार्य को UPCL उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी के चम्पावत भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रारम्भ किया गया। UPCL द्वारा ककराली गेट से माँ पूर्णागिरि मंदिर तक लगभग बीस किलोमीटर लंबे मार्ग पर LED स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। कार्य के अंतर्गत मंदिर तक जाने वाले आखिरी 3 किलोमीटर चढ़ाई वाले पैदल मार्ग पर अंडरग्राउंड केबल लिंक से लाइटिंग की जाएगी। इससे वन्य क्षेत्र में तारों से होने वाली घटनाओं से बचाव होगा। श्रावण मास और मेलों के दौरान रात में दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे के कारण होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी।
इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता डीके जोशी, अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया, एसडीओ एम.एस. बृजवाल, जूनियर इंजीनियर नरेन्द्र प्रसाद एवं अन्य कर्मचारी और अधिकारीगण उपस्थित रहे । UPCL के अधिकारियों के अनुसार यह कार्य अक्टूबर 2026 के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

