छीनीगोठ के प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा बने उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के कुमाऊँ मंडल महामंत्री, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें दी बधाई।

खबर शेयर करें -

छीनीगोठ के प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा बने उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के कुमाऊँ मंडल महामंत्री, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें दी बधाई।

टनकपुर (चम्पावत)। ग्राम पंचायत छीनीगोठ के ग्राम प्रधान इंद्रदेव विश्वकर्मा को उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए कुमाऊँ मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।

उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता कैंतुरा रावत तथा कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश माहरा के निर्देशन में कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष हेमराज बिष्ट द्वारा इंद्रदेव विश्वकर्मा को कुमाऊँ मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया।

ग्राम प्रधान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों को गति देने, जनसमस्याओं के समाधान तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण इंद्रदेव विश्वकर्मा की पहचान एक कर्मठ जनप्रतिनिधि के रूप में रही है। संगठन ने उनकी कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की है।

इंद्रदेव विश्वकर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में ग्राम प्रधान संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा ग्राम पंचायतों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page