अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व बनबसा मिनी स्टेडियम में चला स्वच्छता अभियान, तमाम जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, पंचायत कर्मियों व स्थानीय लोगों ने किया प्रतिभाग, एक टन कूड़ा एकत्रित किये जाने का किया जा रहा है दावा।

खबर शेयर करें -

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व बनबसा मिनी स्टेडियम में चला स्वच्छता अभियान, तमाम जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, पंचायत कर्मियों व स्थानीय लोगों ने किया प्रतिभाग, एक टन कूड़ा एकत्रित किये जाने का किया जा रहा है दावा।

बनबसा (चम्पावत) । आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के तहत नगर पंचायत बनबसा द्वारा मिनी स्टेडियम एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में मिनी स्टेडियम और उसके आसपास से लगभग एक टन कूड़ा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिक पर्यावरण संरक्षण परिषद उत्तराखण्ड की उपाध्यक्ष हरिप्रिया जोशी ने आमजन से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की। अभियान में मुख्य विकास अधिकारी जगत सिंह खाती, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, अधिशासी अधिकारी दीपक चन्द्र बुढ़लाकोटी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, एसएसबी जवान, महाविद्यालय स्टाफ, नगर पंचायत कर्मी, पर्यावरण मित्र एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page