देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने आंदोलन का किया ऐलान, 18 जून से चरणबद्ध विरोध शुरू, सीएम कैम्प कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री कों भेजा ज्ञापन।

टनकपुर (चम्पावत)। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर वर्ष 2021 में हुए समझौते की मांगों को अब तक पूरा न करने का आरोप लगाते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। जिसके लिए बाकायदा संघ के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री कों सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सीएम कैम्प कार्यालय मे विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार कों सौपा गया। संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि 27 जुलाई 2021 को हुए समझौते के बावजूद सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगें लंबित हैं, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने बताया कि वर्ष 2021 में नौ दिनों तक चले आंदोलन के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समझौता हुआ था और मांगों को एक माह के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद नियमितीकरण, विनियमितीकरण नियमावली में संशोधन, वेतन संबंधी मुद्दों तथा अन्य समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। संघ का कहना है कि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन और विभिन्न स्तरों पर पत्राचार के बावजूद कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ। इसी के विरोध में 18 जून से प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि ने बताया प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर संघ द्वारा 18 जून से तीन दिवसीय सांकेतिक धरना, 22 जून से तीन दिवसीय काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन, 25 जून से तीन दिवसीय पूर्ण धरना-प्रदर्शन, 29 जून से रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन, 30 जून से तीन दिवसीय एक पारी का कार्य बहिष्कार किया जायेगा। उन्होंने कहा अगर इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई तो 03 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान श्याम सिंह बाल्मीकि, कमलेश बाल्मीकि, सुनील कुमार, राकेश कुमार, सुनील बाल्मीकि, विनोद कुमार, उर्मिला देवी, विशाल बाबू, रामरतन, प्रमोद, बित्रा देवी, नन्ही देवी, राजेंद्र भगत, कपिल, सुरेश, नीरज, हीरा लाल,

