नेपाल बॉर्डर पर एसपी रेखा यादव का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के सत्यापन, दस्तावेजों की जांच तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से लिया जायजा।

खबर शेयर करें -

बनबसा (चम्पावत)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव ने बुधवार को बनबसा स्थित इमीग्रेशन चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों के सत्यापन, दस्तावेजों की जांच तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

एसपी रेखा यादव ने सीमा पर तैनात कार्मिकों को विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आगंतुकों का नियमानुसार सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आपसी समन्वय, अनुशासन एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हुए सीमा सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page