वर्षों की सेवाओं के बाद सेवा निवृत होने पर संग्रह अनुसेवक शंकर नाथ को दी गयीं भावभीनी विदाई, उनके कार्यों की हुई जमकर सराहना।

खबर शेयर करें -

वर्षों की सेवाओं के बाद सेवा निवृत होने पर संग्रह अनुसेवक शंकर नाथ को दी गयीं भावभीनी विदाई, उनके कार्यों की हुई जमकर सराहना।

पाटी (चम्पावत)। तहसील पाटी में संग्रह अनुसेवक शंकर नाथ के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शंकर नाथ ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनका सरल स्वभाव, कार्य के प्रति समर्पण और सहयोगात्मक व्यवहार सदैव सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

विदाई समारोह में तहसीलदार चंद्र सिंह हरकोटिया, राजस्व निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह, कुंदन सिंह मेहता, राजस्व लेखाकार राजेन्द्र प्रसाद, रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज गहतोड़ी, धीरज सिंह, सलमान, कमलेश, लक्ष्मण, विपिन कुमार सहित तहसील का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने शंकर नाथ को स्मृति चिन्ह एवं शुभकामनाएं भेंट कर उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page