अनोखी पहल – पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के सम्बन्ध मे अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता मे किया गोष्ठी का आयोजन, कार्यक्रमों की रुपरेखा की तय।

खबर शेयर करें -

अनोखी पहल – पर्यावरण संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के सम्बन्ध मे अध्यक्ष दीपा देवी की अध्यक्षता मे किया गोष्ठी का आयोजन, कार्यक्रमों की रुपरेखा की तय।

टनकपुर (चम्पावत)। अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पॉलीथिन और प्लास्टिक की बोतलों से पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा टेबिल (मेज) बनाये जाने का अनोखा कार्य किये जाने का मामला सामने आने वाला है, जहाँ पॉलीथिन उन्मूलन के साथ उसका बेहतर उपयोग होने जा रहा है। यह विचार समिति द्वारा आयोजित गोष्ठी मे अध्यक्ष दीपा देवी ने व्यक्त किये।

रविवार को सिचाई विभाग के गेस्ट हाउस मे दीपा देवी की अध्यक्षता व निकिता भार्गव के संचालन मे गोष्ठी का आयोजब कर लगभग आधा दर्जन प्रस्ताव पास किये गए। जिनमे पॉलीथिन और प्लास्टिक बोतल के माध्यम से इको ब्रिक्स तैयार कर उससे टेबिल (मेज) बनाये जाने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। जो पॉलीथिन उन्मूलन की दिशा मे मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। इसके अलावा समिति द्वारा 05 जून को अंतराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम किये जाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष दीपा देवी ने कहा समिति द्वारा आने वाले समय मे पर्यावरण संरक्षण व जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा शम्मी कोहली, सुनीता सक्सेना, निकिता भार्गव, श्याम सिंह, महेश कुमार के आलावा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page