सात सूत्रीय मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी, टनकपुर में क्रमिक अनशन जारी, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि और सफाई नायक राकेश कुमार भी अनशन में शामिल, सरकार से जल्द समाधान की मांग।

खबर शेयर करें -

सात सूत्रीय मांगों पर अड़े सफाई कर्मचारी, टनकपुर में क्रमिक अनशन जारी, जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि और सफाई नायक राकेश कुमार भी अनशन में शामिल, सरकार से जल्द समाधान की मांग।

➡️टनकपुर में सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन जारी, सरकार के खिलाफ बढ़ा आक्रोश.

➡️ सात सूत्रीय मांगों पर अड़े पर्यावरण मित्र, क्रमिक अनशन जारी.

टनकपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा टनकपुर द्वारा सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ चलाया जा रहा क्रमिक अनशन लगातार जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

10 जुलाई को क्रमिक अनशन में संघ के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मिकी तथा सफाई नायक राकेश कुमार बाल्मिकी ने भाग लेकर आंदोलन को अपना समर्थन दिया और प्रदेश सरकार से सफाई कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। वहीं 11 जुलाई को क्रमिक अनशन पर उर्मिला देवी एवं बितरा देवी बैठीं। अनशनकारियों ने सरकार से सात सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द सकारात्मक पहल नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page