सरस्वती शिशु मंदिर में टनकपुर पुलिस का साइबर जागरूकता व सड़क सुरक्षा अभियान, विद्यार्थियों को किया जागरूक

खबर शेयर करें -

सरस्वती शिशु मंदिर में टनकपुर पुलिस का साइबर जागरूकता व सड़क सुरक्षा अभियान, विद्यार्थियों को किया जागरूक।

टनकपुर। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के नेतृत्व में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में सरस्वती शिशु मंदिर, टनकपुर में साइबर जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने के खतरे, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक करते हुए किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी दी।

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सड़क पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर साइबर अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।अभियान में उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर, कांस्टेबल मनोज कुमार एवं कांस्टेबल हितेश वर्मा भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page