टनकपुर पावर स्टेशन ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में रचा नया इतिहास, एक ही दिन में अब तक का सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन कर किया नया कीर्तिमान स्थापित ।

खबर शेयर करें -

टनकपुर पावर स्टेशन ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में रचा नया इतिहास, एक ही दिन में अब तक का सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन कर किया नया कीर्तिमान स्थापित ।

बनबसा (चम्पावत)।टनकपुर पावर स्टेशन ने 23 जुलाई 2026 को 2.558 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर अब तक का सबसे बड़ा दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले 10 सितंबर 2025 को 2.548 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। कमीशनिंग के बाद यह टनकपुर पावर स्टेशन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ दैनिक विद्युत उत्पादन माना जा रहा है।

इस उपलब्धि पर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा कर्मियों को बधाई देते हुए इसे पूरी टीम के समर्पण, तकनीकी उत्कृष्टता, अनुशासन, कुशल संचालन और कठिन परिश्रम का परिणाम बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी टीम इसी समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करते हुए पावर स्टेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती रहेगी। टनकपुर पावर स्टेशन की यह उपलब्धि न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page