रामलीला मंचन के दूसरे दिन रामजन्म की लीला का हुआ मंचन, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा पंडाल।
टनकपुर (चम्पावत) । नवयुवक रामलीला कमेटी टनकपुर द्वारा दशहरा महोत्सव के अंतर्गत रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन के दूसरे दिन दर्शकों ने भगवान श्रीराम के अवतरण की झलक देखी।मंचन की शुरुआत राजा दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए किए गए अश्वमेध यज्ञ और पुत्रेष्टि यज्ञ के दृश्य से हुई। कथानक में दिखाया गया कि किस प्रकार ऋषि श्रृंगी की प्रेरणा और यज्ञ के प्रभाव से अयोध्या नरेश दशरथ को संतान सुख प्राप्त होता है। मंचन में देवताओं द्वारा खीर का प्रसाद राजा दशरथ की रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को प्रदान किए जाने का प्रसंग जीवंत रूप से प्रस्तुत किया गया।इसके बाद चारों राजकुमारों श्रीराम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म मंचन का मुख्य आकर्षण रहा। इस भावनात्मक प्रसंग पर दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरा मैदान श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संरक्षक संजय अग्रवाल, संस्थापक विशाल अग्रवाल, नीरज सिंह, गौरव गुप्ता, सचिव मयंक पन्त, कोषाध्यक्ष अमित परवेज, मेला संचालक हरीश भट्ट, प्रतिभा अग्रवाल, पूनम कोहली, गीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, दीप्ति सिंह, दीपक राय, मौजूद रहे।

