हल्द्वानी में 13 वें आनन्द बल्लभ उप्रेती स्मृति समारोह की तैयारी, 13 लोग होंगे सम्मानित।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में 13 वें आनन्द बल्लभ उप्रेती स्मृति समारोह की तैयारी, 13 लोग होंगे सम्मानित।

➡️ 13 वें समारोह में 13 लोग होंगे सम्मानित.

हल्द्वानी। वरिष्ठ कथाकार पत्रकार स्व. आनन्द बल्लभ उप्रेती के 13 वें स्मृति समारोह में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत, आईजी करन सिंह नगन्याल, चिकित्सक महिमन सिंह दुग्ताल, समाज सेवी घनश्याम ग्वाल, सहित 13 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। हिमालय संगीत शोध समिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी “हिमालय के लोक व्यवहार में कला और विज्ञान” के आयोजन हेतु बैठक में यह घोषणा की गई। फली सिंह दताल व डा. पंकज उप्रेती ने बताया 22 फरवरी 2026 को होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री डाक्टर जीवन सिंह तितियाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में करन सिंह नगन्याल (आईजी गढ़वाल), नवीन चंद्र वर्मा (राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं केन्द्रीय प्रमुख उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल और अशोक सिंह गर्व्याल (सेनि.सहा.कमिश्रर) उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर “आनन्दश्री सम्मान” से सम्मानित होने वाले महानुभावों में डॉ. गोविन्द सिंह तितियाल, करन सिंह नगन्याल, डाक्टर महिमन सिंह दुग्ताल, घनश्याम ग्वाल, जीवन सिंह सीपाल, देव सिंह पंचपाल, ईजी. नरेंद्र सिंह पितियाल, पंकज जोशी ‘विशेष’, ललित मोहन बेलवाल, हर्ष रावत और पवन कुंवर (सजग पत्रकारिता) शामिल हैं।

यह कार्यक्रम हिमालय के लोक व्यवहार में कला और विज्ञान के विषय पर केन्द्रित है और इसमें हिमालय के निज़र पत्रकार कथाकार स्व. आनन्द बल्लभ उप्रेती की स्मृतियों के साथ लला जसुली बूढ़ी शोक्याणी के ऐतिहासिक पदचिन्हों की बात की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page