बनबसा में घर स्कूल जाने के 48 घंटे बाद भी घर नहीं लौटी 14 वर्षीय छात्रा, परेशान परिजनों नें बनबसा थाने में सौपी तहरीर।

खबर शेयर करें -

बनबसा में घर स्कूल जाने के 48 घंटे बाद भी घर नहीं लौटी 14 वर्षीय छात्रा, परेशान परिजनों नें बनबसा थाने में सौपी तहरीर।

बनबसा (चम्पावत)। बनबसा में स्कूल गई एक छात्रा बीते 48 घंटे से भी अधिक समय से लापता है। छात्रा की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देर शाम बनबसा के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर अपनी बेटी कें लापता होनें की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक महिला की तहरीर के बाद किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गयी हैं। गुमशुदा बेटी की माँ नें पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी शनिवार सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब किशोरी का कहीं सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने थाने में तहरीर दी। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि किशोरी की माँ की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page