टनकपुर में 19 दिवसीय स्पेशल कंपोनेंट एथलेटिक्स शिविर का हुआ सफल समापन, ग्रामीण एवं उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना शिविर का उद्देश्य।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में 19 दिवसीय स्पेशल कंपोनेंट एथलेटिक्स शिविर का हुआ सफल समापन, ग्रामीण एवं उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना शिविर का उद्देश्य।

टनकपुर (चम्पावत)। खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशन में आयोजित स्पेशल कंपोनेंट प्लान के अंतर्गत 19 दिवसीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन दिनांक 21 जनवरी 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में हुआ। यह शिविर दिनांक 03 जनवरी 2026 को प्रारंभ किया गया था, जिसमें प्रतिभागी खिलाड़ियों को एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं दौड़ एवं कूद का व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण नरेंद्र सिंह बोरा एवं मुकेश शर्मा द्वारा प्रदान किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं उभरते खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारना एवं उन्हें खेल के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।

समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टनकपुर कोतवाल चेतन रावत तथा विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह पाटनी एवं एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं और भविष्य में उत्तराखंड को खेलों में नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुँवर, सुनील जोशी, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी सहित हीरा, दीपक एवं राकेश मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page