दयानन्द इण्टर कॉलेज का 45 वाँ वार्षिकोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थियों व वर्तमान छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

टनकपुर (चम्पावत)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान दयानन्द इण्टर कॉलेज, टनकपुर में 45 वाँ वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय आचार्य रामदेव आर्य के पुण्य स्मरण के साथ नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत गायत्री मंत्र से किया गया।

समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन विपिन कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में अनिल चौधरी ‘पिंकी’ सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में शेरसिंह प्रजापति, गंगा गिरी गोस्वामी, डॉ. सिन्धु अग्रवाल, स्वामी संध्या गिरी जी महाराज, डॉ. देवी दत्त जोशी, रूप सिंह राजपूत, डॉ. बबीता वर्मा, विनोद प्रकाश एडवोकेट, आचार्य हेमदेव, हेमा वर्मा, विमला यादव, माँ पूर्णागिरी पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी, बाबू लाल यादव, गीता प्रजापति, रामवीर प्रजापति, सुमनलता शास्त्री, ऋषिदेव आर्य, सुधा देवी, सामश्रवा आर्य, एकता आर्य, सावित्री देवी समेत नारी सेवा संस्था की पदाधिकारी एवं सदस्याएं मौजूद रहीं।
समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। स्काउट के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर सामश्रवा आर्य ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को नशा मुक्ति का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह विशेष आकर्षण रहा। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले पूर्व विद्यार्थी शिवांगी एवं अंकित भट्ट को मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही वर्तमान सत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनुश्रवा आर्य ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए बीते वर्ष की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका योगिता ने किया।इस अवसर पर प्राथमिक प्रधानाचार्या साक्षी आर्य, कोषाध्यक्ष गायत्री कृपा आर्य सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

