57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन, 98 पशुओं का हुआ उपचार।

खबर शेयर करें -

57 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत पशु चिकित्सा शिविर का किया आयोजन, 98 पशुओं का हुआ उपचार।

बनबसा (चम्पावत)। मनोहर लाल, कमान्डेंट 57 बटालियन एस.एस. बी. के निर्देशनुसार शनिवार को भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम कैनाल कॉलोनी बनबसा में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन डॉक्टर गुरविंदरजीत सिंह कमान्डेंट (पशु चिकित्सा) के नेतृत्व में किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने अपने पशुओ का इलाज कराया। शिविर में 32 ग्रामीणों के 98 पशुओं का इलाज किया गया। शिविर में सम्बंधित डॉक्टर ने पशुपालकों को पशुओं होने वाली मानसूनी बीमारी, खुरपका, मुँहपका, गलघोटू, डिवॉर्मिंग, प्रजनन संबंधी, मिल्क फीवर, कीटोसिस जैसी गंभीर बीमारी तथा उसके बचाव के उपाय, रख रखाव, खान पान आदि की जानकारी दी। नाबार्ड से पशुओं हेतु लोन, डेयरी उद्योग पर जोर दिया ताकि ग्रामीणों को रोजगार मिल सके। शिविर में मुख्य आरक्षी सुरेश, आरक्षी भूपेन्द्र के साथ एसएसबी के अन्य जवान तथा ग्रामीण मौजूद रहे|

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page