57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने बनबसा चेक पोस्ट पर अवैध भारतीय मुद्रा जब्त की,
बनबसा (चम्पावत)। मनोहर लाल, कमांडेंट, 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में भारत–नेपाल सीमा स्थित चेक पोस्ट बनबसा पर विशेष/रूटीन चेकिंग अभियान चलाया गया। 26 जनवरी को नेपाल से भारत आते समय कुलदीप सिंह, निवासी शाहजहांपुर (उ.प्र.) को संदेह के आधार पर रोका गया, जिसके कब्जे से ₹50,000/- भारतीय मुद्रा बरामद हुई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर मुद्रा जप्त कर उसे लैंड कस्टम, बनबसा को सुपुर्द किया गया।
इसी प्रकार 27 जनवरी को इक़बाल खान, निवासी पीलीभीत (उ.प्र.) के कब्जे से ₹54,500/- भारतीय मुद्रा बरामद की गई। दस्तावेज न होने पर मुद्रा जप्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के पश्चात उसे भी लैंड कस्टम, बनबसा को सौंपा गया।57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमा पर सतत निगरानी एवं प्रभावी चेकिंग के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर कड़ा नियंत्रण किया जा रहा है। अभियान में शामिल सभी अधिकारियों एवं जवानों की भूमिका सराहनीय रही।


