बनबसा में 57वीं वाहिनी SSB को मिली भारी सफलता, सीमा पर चेकिंग के दौरान अवैध 40 जिंदा कारतूस के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

बनबसा में 57वीं वाहिनी SSB को मिली भारी सफलता, सीमा पर चेकिंग के दौरान अवैध 40 जिंदा कारतूस के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

बनबसा (चम्पावत)। शुक्रवार की शाम सशस्त्र सीमा बल की 57 वीं वाहिनी को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसबी के जवानों ने चेकिंग के दौरान अवैध सामान और 40 जिन्दा कारतूस के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जसोबंता सेनापति, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में सीमा चौकी बनबसा के द्वारा विशेष सूचना पर आधुनिक मशीनों की सहायता से तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच चेकिंग के दौरान भारत से नेपाल को जा रहे दो व्यक्तियों के संदिग्ध प्रतीत होने पर उनके सामानों की गहनता के साथ जांच के दौरान अवैध सामानों के साथ 7.65 एमएम के अवैध 40 जिंदा राउंड बरामद किए गये । तत्काल प्रभाव से दोनों व्यक्तियों को पकड़कर अवैध जिंदा कारतूस को अन्य अवैध सामानों के साथ जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम 47 वर्षीय दिनेश चंद्र पुत्र शेर राम निवासी अल्मोड़ा व 40 वर्षीय सतीश नैनवाल पुत्र चंद्र दत्त निवासी नैनीताल बताया है। अग्रिम कार्रवाई हेतु दोनों व्यक्तियों को जप्त किए गए सामानों के साथ थाना बनबसा के सुपुर्द किया गया। सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। वह इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। इस दौरान उप निरीक्षक आरती बुनकर, मुख्य आरक्षी संजीत सिंह बाली, आरक्षी राम सिंह नुवाद, व महिला आरक्षी नेहा गुप्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page