चम्पावत जिला पत्रकार संगठन का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, संगठन को मिली नई ऊर्जा, सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गयी पद व गोपनीयता की शपथ।
चम्पावत। चम्पावत जिला पत्रकार संगठन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठन की एकता और मजबूती का परिचय देते हुए 50 से अधिक सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों महामंत्री गिरीश बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र देवा, उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष हयात राम तथा सचिव शुभम गौड़ को उनके नवीन दायित्वों के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने की अपेक्षा भी जताई गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने शपथ ग्रहण हेतु निरंतर प्रेरित किया। साथ ही संगठन के मार्गदर्शक वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाण्डेय, जया पुनेठा, राजीव मुरारी, पंकज पाठक, लक्ष्मण बिष्ट, प्रकाश भट्ट, मनोज कापड़ी, बसंत जोशी सहित बाराकोट, टनकपुर, बनबसा एवं रुद्रपुर से पहुंचे पत्रकार साथियों का भी धन्यवाद किया गया।आयोजकों ने कहा कि सभी सदस्यों का सहयोग एवं सुझाव संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर आगे ले जाएगा। वहीं जो सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उन्होंने भी संगठन के प्रति आत्मीयता व्यक्त करते हुए भविष्य में सहभागिता का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम के समापन पर सभी साथियों का पुनः धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की बात कही गई।


