डॉ. ऋतु रखोलिया को बाल तंत्रिका विज्ञान एवं विकास में प्रतिष्ठित फैलोशिप प्राप्त, डॉ. ऋतु रखोलिया ने बाल तंत्रिका विज्ञान एवं विकास मे 12 माह का दूरस्थ शिक्षा आधारित फैलोशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर महत्वपूर्ण उपलब्धि की हासिल।

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के बाल रोग विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु रखोलिया ने बाल तंत्रिका विज्ञान एवं विकास (पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी एंड डेवलपमेंट) में 12 माह का दूरस्थ शिक्षा आधारित फैलोशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह फैलोशिप कार्यक्रम इमरजेंसी क्राइसिस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस (ECMS) द्वारा आयोजित किया गया था, जिसे इंटरनेशनल एक्रीडिटेशन ऑर्गेनाइजेशन (IAO) की मान्यता प्राप्त है। कार्यक्रम को स्टेटपल्स (यूएसए) तथा लर्न ईएम (ऑस्ट्रेलिया) का भी सहयोग प्राप्त है।

फैलोशिप के दौरान डॉ. रखोलिया ने बच्चों में होने वाले तंत्रिका संबंधी रोगों, विकासात्मक विकारों तथा उनके आधुनिक निदान एवं उपचार संबंधी विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस उपलब्धि से न केवल उनकी विशेषज्ञता में वृद्धि होगी, बल्कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर एवं उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। चिकित्सा जगत एवं मेडिकल कॉलेज परिवार ने डॉ. ऋतु रखोलिया को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page