दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला आया सामने, पांच साल से नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था आरोपी युवक।

खबर शेयर करें -

दलित नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला आया सामने, पांच साल से नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण कर रहा था आरोपी युवक।

टनकपुर (चम्पावत)। कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिक के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की के साथ विगत पांच वर्षो से दुष्कर्म किये जाने की जानकारी सामने आ रही है।पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि युवक पांच साल से उनकी नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बुधवार की देर रात सूखीढांग क्षेत्र से लगे एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने कहा कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ मनिहारगोठ निवासी 23 वर्षीय मयूर खान उर्फ अनस पुत्र अनीस अहमद ने जबरदस्ती कर शारीरिक शोषण किया। आरोप लगाया कि युवक पिछले पांच सालों से उनकी बेटी के साथ शारीरिक सम्बंध बना रहा था। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक हिमानी गहतोड़ी कर रही हैं। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page