अजय का प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध छात्रवृत्ति के लिए चयन, क्षेत्र मे खुशी की लहर।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर निवासी अजय गंगवार का चयन *University of Warwick (इंग्लैंड)* तथा *CY Cergy Paris Université (फ्रांस)* के संयुक्त प्रतिष्ठित *EUTOPIA Co-Tutelle Scholarship* के लिए हुआ है। यह चार वर्षीय अंतरराष्ट्रीय पीएचडी शोध कार्यक्रम उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों और शोध क्षमता रखने वाले विद्यार्थियों के लिए है। इस *University of Warwick (इंग्लैंड)* प्रतिष्ठित छात्रवृत्ति के अंतर्गत विश्वभर से केवल पाँच शोधार्थियों का चयन किया गया है ।
अजय ने बताया कि इस शोध कार्यक्रम के तहत उन्हें दोनों विश्वविद्यालयों के संयुक्त मार्गदर्शन में भौतिकी विषय में शोध करने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान, वैश्विक शैक्षणिक सहयोग तथा शोध प्रशिक्षण को बढ़ावा देता है।
अजय की प्रारंभिक शिक्षा **लाला चम्भाराम विवेकानंद विद्या मंदिर, टनकपुर** से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से **बी.एससी. (ऑनर्स) भौतिकी** की पढ़ाई पूरी की तथा **भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास** से **भौतिकी में स्नातकोत्तर** की उपाधि प्राप्त की।
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता **रामचंद्र गंगवार**, माता तथा पूरे परिवार के सहयोग को दिया। अजय के बड़े भाई राजीव गंगवार वर्तमान में इज़रायल के प्रतिष्ठित Technion–Israel Institute of Technology में शोधकर्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), मोहाली से भौतिकी में पीएचडी की है तथा उनका शोध क्षेत्र क्वांटम भौतिकी है।


