बहुउद्देशीय वित्त विभाग द्वारा आयोजित चार माह के ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का एसडीएम ने किया विधिवत समापन।

खबर शेयर करें -

बहुउद्देशीय वित्त विभाग द्वारा आयोजित चार माह के ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का एसडीएम ने किया विधिवत समापन।

टनकपुर (चम्पावत)। ग्राम पंचायत बोहरागोठ के पंचायत भवन मे बहुउद्देशीय वित्त विभाग द्वारा आयोजित चार माह के ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम टनकपुर ने विधिवत समापन किया । यह प्रशिक्षण अपार संस्था द्वारा अनुसूचित जाति की किशोरियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमे 20 किशोरियों ने चार माह का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया। समापन अवसर पर प्रशिक्षितो को मुख्य एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, समाज कल्याण विभाग से सहायक प्रबंधक अधिकारी जितेंद्र चंद द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किशोरियों को सम्बोधित किया गया। ग्राम प्रधान कंचन देवी के अलावा अपार संस्था से सोनी सिंह, प्रीति, आशीष, प्रियंका पचौली, एलिस, स्वाति, रोहित, काजल के सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page