माँ पूर्णागिरि धाम के ठूलीगाढ़ की एक महिला दुकानदार नें एक व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस नें किया मुकदमा दर्ज।

खबर शेयर करें -

माँ पूर्णागिरि धाम के ठूलीगाढ़ की एक महिला दुकानदार नें एक व्यक्ति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस नें किया मुकदमा दर्ज।

टनकपुर (चम्पावत)। मां पूर्णागिरि धाम में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहाँ पीड़िता नें बिजली ठेकेदार के यहाँ कार्य करने वाले कर्मचारी पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस नें महिला का मेडिकल कराने के बाद सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। महिला यूपी के बरेली की बतायी जा रहीं है, जो मेले के दौरान ठूलीगाढ़ में दुकान लगाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठूलीगाढ़ में दुकान लगाने वाली यूपी की एक महिला नें विद्युत ठेकेदार के कर्मचारी लालू के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर सौपी। प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत नें बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी लालू के खिलाफ धारा 64 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद जाँच शुरू कर दी गयीं है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page