लोहाघाट – गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट में प्राथमिक स्तर की नृत्य प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।

खबर शेयर करें -

लोहाघाट – गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट में प्राथमिक स्तर की नृत्य प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन।

लोहाघाट (चम्पावत)। गुरुकुलम एकेडमी, ख़ूना मानेश्वर लोहाघाट में प्राथमिक स्तर की नृत्य प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे शशांक पाण्डेय ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा एक से चार तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हे बच्चों के आत्मविश्वास, तालबद्ध कदमों और भाव-भंगिमाओं ने विद्यालय परिसर को उत्सवमय वातावरण से भर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में डाइट लोहाघाट की डॉ. पारुल शर्मा उपस्थित रहीं। उन्होंने धैर्यपूर्वक सभी प्रस्तुतियों को देखा और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भास्कर चौबे एवं प्रबंधक राजेश पाण्डेय,कॉर्डिनेटर कविता पुनेठा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

नृत्य प्रतियोगिता में बच्चों ने लोक, सांस्कृतिक, भक्ति एवं देशभक्ति गीतों पर सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। छोटे बच्चों का मंच पर आत्मविश्वास विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कक्षा एक में स्मृति ढेक ने प्रथम, रूही ने द्वितीय तथा मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में समृद्धि पाटनी प्रथम, अद्वैशा पाण्डेय द्वितीय एवं भूमिका पुजारी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा तृतीय में आरोही ने प्रथम, अक्षिता बोहरा ने द्वितीय तथा राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा चार में हृदयांशी ढेक प्रथम, नविका द्वितीय एवं वंशिका चौबे तृतीय स्थान पर रहीं।

मुख्य अतिथि डॉ. पारुल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार को ऐसे आयोजनों के लिए बधाई दी। इस अवसर पर गंगा पाण्डेय,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरीश ढेक, मनमोहन गहतोड़ी, प्रदीप कुमार, चंद्र भानु, महेंद्र जोशी, रेखा बोहरा, विमला चतुर्वेदी, सविता रावत, नेहा गोस्वामी, सरिता बिष्ट, शैला ख़ान, रेनू गड़कोटी, जानकी अधिकारी, जीवन जोशी, काजल बिष्ट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। समापन अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page