टनकपुर के शारदा घाट में बड़ा हादसा टला, नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में तीन लोग लगे डूबने, जल पुलिस बचाई जान।

खबर शेयर करें -

टनकपुर के शारदा घाट में बड़ा हादसा टला, नहाने के दौरान नदी के तेज बहाव में तीन लोग लगे डूबने, जल पुलिस बचाई जान।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर स्थित शारदा घाट पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटे एक ही परिवार के तीन सदस्य स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने लगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवम (25 वर्ष) पुत्र प्रेम शंकर, उनकी पत्नी काजल उपाध्याय (22 वर्ष) तथा तीन वर्षीय बच्ची सोना, निवासी औरंगाबाद थाना हाफिजगंज जिला बरेली, स्नान के लिए शारदा घाट पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

घटना को देख मौके पर मौजूद जल पुलिस टीम ने तत्काल सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम के सदस्यों ने बिना समय गंवाए पानी में उतरकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाव अभियान में रविंद्र कुमार पहलवान, कपूर राणा, मुकेश राणा, अर्जुन चंद, राकेश, पीआरडी जवान सूरज शर्मा एवं योगेश की अहम भूमिका रही।

समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने जल पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page