न्याय पंचायत बमनजौल में संकुल संघ शिव महिमा की बैठक का हुआ आयोजन, रीप परियोजना के तहत 35 हजार के चेको का हुआ वितरण।

खबर शेयर करें -

न्याय पंचायत बमनजौल में संकुल संघ शिव महिमा की बैठक का हुआ आयोजन, रीप परियोजना के तहत 35 हजार के चेको का हुआ वितरण।

चम्पावत। शुक्रवार को न्याय पंचायत बमनजौल में संकुल संघ शिव महिमा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लाभार्थियों को 35 हजार के चेकों का वितरण किया गया। एलएफ की अध्यक्ष ईश्वरी देवी की अध्यक्षता व सचिव रेखा जोशी के संचालन में रीप परियोजना के द्वारा 17 निर्धन महिलाओं को 35 हजार रूपये के चेकों का वितरण किया गया। इसके अलावा महिलाओं को रीप परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयीं । एलएफ बमनजौल में रीप परियोजना के द्वारा विगत तीन महीने से महिलाओ को लाभान्वित किया जा रहा है। जिस कारण तमाम महिलाओ द्वारा रीप की सदस्यता ली जा रहीं है। सभी लोगों नें इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस दौरान DPM सुभाँकर झा, हिमांशु नेगी, प्रियंका विष्ट, दीपा जोशी, विजय जोशी, अभिषेक जोशी, राधा चौहान के अलावा समूह की समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page