टनकपुर में पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का हुआ शुभारम्भ।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का हुआ शुभारम्भ।

टनकपुर (चम्पावत)। पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पॉलीथिन उन्मूलन को लेकर अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में दो दिवसीय प्रशिक्षण अभियान का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर महिलाओ को एकत्रित पॉलीथिन को बोतल में भरने का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे पॉलीथिन उन्मूलन भी किया जा सके और उसका उपयोग भी सम्भव हों सके।

अध्यक्ष दीपा देवी नें बताया हमारे संगठन के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पॉलीथिन उन्मूलन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे है। सफाई व्यवस्था को लेकर भी लगातार स्वच्छता अभियान चलाये जाते रहे है। वहीं समय समय पर पौध रोपण के कार्य भी किये जाते है। आज शुक्रवार को महिलाओं की टीम को पॉलीथिन बोतल में भरे जाने के दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया है।

इस दौरान अध्यक्ष दीपा देवी के अलावा सुनीता सक्सेना, उषा देवी, पूजा देवी, मधु देवी, आशा देवी, भगवान देवी, ओमवती देवी और विमला देवी मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page