जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत नायकगोठ में लगाया गया विधिक जागरूकता शिविर।

खबर शेयर करें -

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत नायकगोठ में लगाया गया विधिक जागरूकता शिविर।

टनकपुर (चम्पावत)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत नायकगोठ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें  निर्माणाधीन स्थान पर कार्य कर रहे है मजदूरों को श्रम विभाग से मिलने वाली तमाम सुविधाओं की जानकारी दी गयीं। इस आशय की जानकारी पीएलबी अमित कुमार से प्राप्त हुई।

अधिकार मित्र अमित कुमार नें बताया ग्राम पंचायत नायकगोठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें निर्माणाधीन स्थान पर कार्य कर रहे है मजदूरों को श्रम विभाग से मिलने वाली तमाम सुविधाओं की जानकारी दी गयीं। साथ ही मजदूरों को कार्य करने के उपरान्त अपना दिहाड़ी का हिसाब मेंटिनेंस करने की सलाह दी। साथ ही मजदूरों को नशे से दूर रहने, नशे से होने वाले गम्भीर दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए सरकार से मिलने वाली तमाम सुविधाओं की जानकारी दी गयीं। इसके अलावा पात्र श्रमिकों को निशुल्क कानूनी मदद दिलवाने का आश्वाशन दिया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page