एक्शन – चम्पावत में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की समीक्षा, मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से संबंधित कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन।

खबर शेयर करें -

एक्शन – चम्पावत में राष्ट्रीय राजमार्ग-09 की व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की समीक्षा, मानसून से पूर्व सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से संबंधित कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक का किया गया आयोजन।

➡️ बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित कलमठ सुधारीकरण कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए.

➡️ डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर मौजूद सभी गड्ढों (पॉटहोल्स) को प्राथमिकता के आधार पर भरते हुए सड़क को सुगम एवं सुरक्षित बनाया जाए.

चम्पावत। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बस्तिया, कोट अमोड़ी, स्वाला सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर सड़क सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजमार्ग के किनारे झाड़ी कटान एवं नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मानसून के दौरान जलभराव जैसी अन्य समस्याओं से बचाव किया जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े सभी सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं को नियमित साइट विजिट कर मार्ग की निर्वाध सुचारुता, कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में यूयूएसडीए को नगर क्षेत्र में संचालित पेयजल लाइन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन की आवाजाही एवं दैनिक जीवन प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी विपिन पंत, नीतू डागर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page