टनकपुर में कांग्रेस की अहम बैठक सम्पन्न, चम्पावत विधानसभा प्रभारी हरीश सिंह बोरा की अगुवाई में आयोजित बैठक में संगठन मजबूती व आगामी चुनावों की रणनीति की गयी तय ।
➡️ भाजपा सरकार के खोखले वादों से जनता में आक्रोश – हरीश सिंह बोहरा.
➡️ चम्पावत में बदलाव तय – हरीश सिंह बोहरा.
➡️ संगठन मजबूती व चुनावी रणनीति पर मंथन.
टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी की बैठक टनकपुर में आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई चम्पावत कांग्रेस विधानसभा प्रभारी हरीश सिंह बोरा ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी के कार्यक्रमों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रभारी हरीश सिंह बोरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के खोखले वादों से जनता में भारी आक्रोश है और आगामी चुनावों में चम्पावत में भाजपा की करारी हार तय है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि जनता भाजपा और कांग्रेस के कार्यकाल का तुलनात्मक मूल्यांकन कर जवाब देगी।इस अवसर पर कांग्रेस स्थापना दिवस भी मनाया गया।
इस दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी, बीएलओ-1 श्याम कार्की, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सामंत, सतीश पाण्डे सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

