आंगनबाड़ी संगठन का जनपद मुख्यालय में अनिश्चित कालीन धरना 22 वें दिन भी जारी, उक्रांद का सहयोग व समर्थन जारी।

खबर शेयर करें -

आंगनबाड़ी संगठन का जनपद मुख्यालय में अनिश्चित कालीन धरना 22 वें दिन भी जारी, उक्रांद का सहयोग व समर्थन जारी।

चंपावत। आज शनिवार को जिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता /सेविका/ मिनी कर्मचारी संगठन की ओर से त्रिस्तरीय मांगों को लेकर संगठन का अनिश्चित कालीन धरना 22वे दिन भी जारी रहा। संगठन सरकार की निष्क्रियता पर रोष व्यक्त किया।

उत्तराखंड क्रांति दल चंपावत जिला टीम का सहयोग एवम् समर्थन जारी रहा, जिसमें जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा, जिला महामंत्री विपिन शर्मा, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र बोहरा, चंपावत ब्लॉक महामंत्री पीयूष तिवारी, मीडिया प्रभारी संजय भट्ट एवम् संदीप भट्ट मौजूद रहे।

इस दौरान आंगनबाड़ी संगठन की चंपावत ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडे, प्रदेश सदस्य विमला पनेरू, लीलावती जोशी ब्लॉक सदस्य, उमा त्रिपाठी, शांति गोस्वामी, सुनीता पांडे आदि पदाधिकारी मौजूद रही ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page