नेपाल से पशु तस्करी का प्रयास नाकाम, एसएसबी ने ग्रामीणों के सहयोग से भैंसों व बकरी के साथ दो आरोपियों को दबोचा

खबर शेयर करें -

नेपाल से पशु तस्करी का प्रयास नाकाम, एसएसबी ने ग्रामीणों के सहयोग से भैंसों व बकरी के साथ दो आरोपियों को दबोचा।

टनकपुर (चम्पावत)।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल ने ग्रामीणों के सहयोग से पशु तस्करी की वारदात को नाकाम कर दिया।नेपाल से भारत लाए जा रहे 6 भैंस और एक बकरी के साथ दो लोगों को वाहन सहित पकड़ लिया। यह कार्रवाई टनकपुर क्षेत्र के सैलानीगोठ में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार की देर रात संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर एसएसबी जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पशुओं सहित दबोच लिया। पूछताछ में पशुओं को नेपाल से अवैध रूप से भारत लाए जाने की पुष्टि हुई। एसएसबी द्वारा पकड़े गए 35 वर्षीय यासीन पुत्र सद्दीक और 23 वर्षीय राजा पुत्र कलुआ निवासी खटीमा जनपद उधमसिंहनगर को जब्त पशुओं के साथ आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए मनिहारगोठ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

सीमा क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए एसएसबी ने चौकसी और बढ़ा दी है। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र राय और ग्रामीणों की सतर्कता और सहयोग की भी प्रशासन ने सराहना की है। मनिहार गोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार ने बताया एसएसबी द्वारा छः भैस एक बकरी व एक वाहन के साथ दो लोगो को पुलिस के सुपुर्द किया गया है, जिनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page