बड़ी खबर – माँ पूर्णागिरि के दर्शनों कों यूपी से अपने रिश्तेदारों के साथ आयी नाबालिग ने टनकपुर में अविकसित शिशु को दिया जन्म, पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर।

खबर शेयर करें -

बड़ी खबर – माँ पूर्णागिरि के दर्शनों कों यूपी से अपने रिश्तेदारों के साथ आयी नाबालिग ने टनकपुर में अविकसित शिशु को दिया जन्म, पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर।

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी द्वारा अविकसित शिशु को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले कों सम्बंधित थाने कों जांच के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद के अमरिया क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए आई थी। दर्शन के उपरांत लौटते समय किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे उप जिला अस्पताल टनकपुर लेकर पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में किशोरी ने लगभग छह माह के अविकसित शिशु को जन्म दिया। चिकित्सकों के अनुसार जन्म के कुछ समय बाद ही शिशु की मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी की गई तथा डीएनए जांच हेतु नमूने सुरक्षित किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस के अनुसार मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है तथा नियमानुसार प्रकरण को संबंधित क्षेत्राधिकार वाले थाने, जनपद पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को स्थानांतरित किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी तथा जांच रिपोर्ट एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल मे लायी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page