नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक की संपत्ति की जांच किये जाने की मांग कों लेकर व्यापार मंडल बनबसा ने जिलाधिकारी कों सौपा ज्ञापन।
टनकपुर (चम्पावत)। बनबसा मे नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक मुशरर्फ की संपत्ति की जांच किये जाने की मांग कों लेकर व्यापार मंडल बनबसा ने अध्यक्ष भरत भंडारी के नेतृत्व मे जिलाधिकारी मनीष कुमार कों ज्ञापन सौप कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की हैं ।
जिलाधिकारी कों प्रेषित ज्ञापन के मुताबिक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक मुशरर्फ कों व्यापार मंडल ने निष्कासित कर दिया हैं वहीं पुलिस ने भी कार्यवाही कर आरोपित कों सलाखों के पीछे धकेल दिया हैं, लेकिन अकूत संपत्ति का स्वामी आरोपित अभी भी अपने लोगों के द्वारा केस की दशा एवं दिशा परिवर्तित करने का प्रयास कर रहा हैं। उन्होंने आरोपित की चल अचल संपत्ति की जांच किये जाने के साथ ही ड्रग यूनियन अध्यक्ष व ड्रग इबस्पेक्टर की कार्य प्रणाली पर संदेह व्यक्त किया हैं।
इस दौरान अध्यक्ष भरत भंडारी, बनबसा भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट , सोहन रौतेला, संजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

