टनकपुर में खेल व्यवस्थाओं का राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने किया स्थलीय निरीक्षण, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में खेल व्यवस्थाओं का राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने किया स्थलीय निरीक्षण, खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन।

टनकपुर (चम्पावत)। शनिवार को टनकपुर स्थित स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम में खेल विभाग द्वारा संचालित विभिन्न खेल कैंपों एवं स्पोर्ट्स हॉस्टल का राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी गतिविधियों एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान श्री बिष्ट ने खिलाड़ियों को खेलों में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री के निर्देशन में, प्रदेश में खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को उच्च स्तरीय संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टनकपुर क्षेत्र के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चम्पावत जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यहां खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, फुटबॉल प्रशिक्षक कुमार गौरव खोलिया, पवनेश पाटनी, सूरज पांडे, दीपक, हीरा, राकेश सहित अन्य खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page