चम्पावत की बेटियों के लिए बड़ा मौका:- 24-25 फरवरी को टनकपुर में सजेगा ‘अस्मिता वूमेन एथलेटिक्स लीग’ का मंच।

खबर शेयर करें -

चम्पावत की बेटियों के लिए बड़ा मौका:- 24-25 फरवरी को टनकपुर में सजेगा ‘अस्मिता वूमेन एथलेटिक्स लीग’ का मंच।

​टनकपुर (चम्पावत)। खेलो इंडिया अभियान के तहत चम्पावत जिले की उभरती हुई महिला एथलीटों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच मिलने जा रहा है। आगामी 24 और 25 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में ‘अस्मिता वूमेन एथलेटिक्स लीग’ का भव्य आयोजन जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा।

➡️ ​प्रतिभा खोज का नया अध्याय…

​जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव हर्ष साहनी ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स संघ (AFI) और केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से यह लीग पूरे देश में आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य कम उम्र में बालिकाओं की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण हेतु तैयार करना है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने बताया कि इस लीग में केवल चम्पावत जिले की बालिकाएं ही प्रतिभाग कर सकेंगी।

➡️ ​आयु वर्ग और खेल स्पर्धाएं….

​प्रतियोगिता को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें ट्रैक और फील्ड के विभिन्न इवेंट्स होंगे:

​अंडर-14 वर्ग (बालिका): इस श्रेणी में ट्रायथलान और किड्स जैवलिन जैसे इवेंट्स पर ध्यान दिया जाएगा। (पात्रता: जिनका 01-01-2026 के अनुसार, जन्म 2012 से 2014 के मध्य हुआ हो)।

​अंडर-16 वर्ग (बालिका): इसमें स्प्रिंट (दौड़), शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो जैसी स्पर्धाएं आयोजित होंगी। (पात्रता: जिनका जन्म 01-01-2026 के अनुसार 2010)।

पंजीकरण और तकनीकी व्यवस्था

​एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार, प्रतियोगिता का खाका तैयार कर लिया गया है:

आयोजन तिथि: 24 और 25 फरवरी 2026

मुख्य स्थान: स्पोर्ट्स स्टेडियम, टनकपुर

जरूरी दस्तावेज: आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और स्कूल आईडी कार्ड

तकनीकी मार्गदर्शन: जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश शर्मा एवं टेक्निकल डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह पाटनी

विशेष: सचिव हर्ष साहनी ने स्पष्ट किया कि नई टीम का लक्ष्य सुदूर क्षेत्रों की प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें नेशनल इंटरडिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट (NIDJAM) जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

➡️ नई कार्यकारिणी का विस्तार……

बैठक मे नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संग्राम सिंह यादव को अध्यक्ष, हर्ष साहनी को सचिव, धनंजय गुप्ता को कोषाध्यक्ष और दीपक सिंह बिष्ट को उपसचिव मनोनीत किया गया। बैठक में क्षेत्र के कर्मठ एथलेटिक्स कोच एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी (इंचार्ज) मुकेश शर्मा ने तकनीकी व्यवस्थाओं पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए, वही एसोसिएशन के संरक्षक और टेक्निकल डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह पाटनी ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अपना मार्गदर्शन साझा किया। भारतीय सेना से सेवानिवृत पदम सिंह ऐरी, कोच नरेंद्र सिंह बोहरा और आकाशदीप ने खिलाड़ियों को अपना सहयोग देने हेतु सुझाव साझा करे।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page