नशा तस्करो पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्करों को बनबसा में पुलिस की संयुक्त टीम नें किया गिरफ्तार..

➡️ अंतराज्यीय तस्करी रेकेट का किया भंडाफोड़, पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बड़ी कामयाबी.चंपावत पुलिस की बड़ी सफलता
➡️ नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कप्तान की सर्जिकल स्ट्राइक जारी.
➡️ तीनो स्मैक तस्कर यूपी के निवासी, तस्करों का सरगना भी पुलिस की गिरफ्त में.
बनबसा /चंपावत। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसपी चंपावत अजय गणपति के दिशा निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी के निर्देश पर सीओ टनकपुर वंदना वर्मा के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, व एसटीएफ कुमाऊं और थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान स्ट्रांग फॉर्म बनबसा के निकट खटीमा टनकपुर हाईवे पर एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल सहित तीन नशा तस्करों को 799 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया स्मैक तस्करी में सूरज दीप सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम मजरा
लखीमपुर खीरी के कब्जे से 263 ग्राम, करनैल सिंह पुत्र कक्का सिंह निवासी लखीमपुर खीरी के कब्जे से 266 ग्राम और गुरमीत सिंह उर्फ मिता पुत्र इंदर सिंह निवासी लखीमपुर खीरी के कब्जे से 271 स्मैक बरामद की है। तीनों नशा तस्करों के खिलाफ थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में नशा तस्करों ने बताया वह लखीमपुर खीरी के सतनाम सिंह से स्मैक लेकर आते थे तथा नेपाल में चोर रास्तों से इस स्मैक की सप्लाई करते थे। सतनाम सिंह उनके गिरोह का सरगना है। सतनाम सिंह मुंबई गोवा आदि राज्य में भी स्मैक सप्लाई करता है। जिस पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। एसपी ने बताया पकड़े गए गुरमीत उर्फ मिता पर लखीमपुर खीरी यूपी में दो मामले दर्ज हैं।
अभियुक्त सूरज दीप सिंह के मोबाइल में सतनाम सिंह के लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन का रिकॉर्ड मिला है। उन्होंने बताया अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत दो करोड रुपए के आसपास बताई जा रही है। उन्होंने बताया जनपद पुलिस अब तक 140 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है तथा 87 अभियोग पंजीकृत किए गए।
पुलिस कप्तान अजय गणपति ने बताया जनवरी 2025 से अब तक चंपावत पुलिस 25.142 किलोग्राम चरस, 2.248 किलोग्राम स्मैक, 5.789 किलोग्राम एमडीएमए, 986 ग्राम अफीम तथा 83 नशीले इंजेक्शन बरामद कर चुकी है। उन्होंने बताया जनपद पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अभी तक 17 करोड़ 67 लाख 78 हजार रुपए कीमत के अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए है तथा कई नशा तस्करों को जेल भेजा गया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट, हेका0 तपेंद्र जोशी, गणेश विष्ट, का. नासिर हुसैन, सूरज कुमार, एसटीएफ कुमाऊं से उपनिरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, केजी मठपाल, महेन्द्र गिरी, किशोर कुमार, रविन्द्र विष्ट, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह विष्ट और हेड का0 पूरन आर्या मौजूद रहे।

