बड़ा बयान – मुख्यमंत्री ने अंकिता भंडारी प्रकरण पर देहरादून में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार हर जांच के लिए तैयार, अंकिता के माता पिता से भी होंगी मुलाकात।

खबर शेयर करें -

बड़ा बयान – मुख्यमंत्री ने अंकिता भंडारी प्रकरण पर देहरादून में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार हर जांच के लिए तैयार, अंकिता के माता पिता से भी होंगी मुलाकात।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर सरकार का स्पष्ट पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में हर स्तर की जांच के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी प्रकार की जांच से पीछे नहीं हटेगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अंकिता भंडारी मामले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य पहले ही न्यायालय में जमा कराए जा चुके हैं और न्यायिक प्रक्रिया अपने निर्धारित मार्ग पर चल रही है। सरकार का उद्देश्य केवल और केवल पीड़िता को न्याय दिलाना है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी मुलाकात की जाएगी और सरकार हर कदम पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस संवेदनशील प्रकरण में दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में राजनीति करना उचित नहीं है और सभी को न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखना चाहिए। राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ है और उन्हें हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा।

 

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page