टनकपुर में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामेदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का किया पुतला दहन।

खबर शेयर करें -

टनकपुर में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामेदार प्रदर्शन के बाद कांग्रेस का किया पुतला दहन।

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड की दिवंगत बेटी अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तुच्छ एवं निष्कृष्ट राजनीति करने तथा पूरे प्रदेश का माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए आज टनकपुर मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन टनकपुर मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी जैसा संवेदनशील मामला राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी न्याय की आड़ में जनता को गुमराह कर प्रदेश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रही है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर ने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, उपाध्यक्ष विनोद गड़कोटी, जिला मंत्री शशांक गोयल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, रोहताश अग्रवाल, हरीश भट्ट, सूरज, मंडल महामंत्री कुमुद जोशी, जिला मंत्री हंसा जोशी, बबीता गोस्वामी, रुचि वर्मा, लीलावती, ममता गंगवार, अनिता, सुनीता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन कांग्रेस विरोधी नारों के साथ किया गया।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page