कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फल संरक्षण संस्थान द्वारा छात्राओं के लिए तीन माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।

खबर शेयर करें -

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में फल संरक्षण संस्थान द्वारा छात्राओं के लिए तीन माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन।

टनकपुर (चम्पावत)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टनकपुर में फल संरक्षण संस्थान द्वारा छात्राओं के लिए तीन माह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में छात्राओं को जैम, जैली, अचार, स्क्वैश तथा मुरब्बा आदि बनाने की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम गोविंद बल्लभ जोशी के दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

तीन माह तक चले इस प्रशिक्षण में विद्यालय की छात्राओं ने अत्यंत उत्साह, रुचि और मनोयोग के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने फलों से विभिन्न उत्पाद बनाने की तकनीकें सीखीं तथा खाद्य संरक्षण के महत्व को भी समझा। इससे छात्राओं को भविष्य में स्वरोजगार से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा प्राप्त हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर संस्थान द्वारा आयोजित मूल्यांकन के आधार पर प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रशिक्षण को सफल बनाया।

विद्यालय की वार्डन प्रेमा ठाकुर द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं के कौशल विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ का भी सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page