नगर क्षेत्र में आवारा गोवंशों को पकड़ने का अभियान एवं पशुपालकों को चेतावनी, 05 गोवंशों को सुरक्षित पकड़कर ‘कालाझाला गौशाला’ के किया गया सुपुर्द।

खबर शेयर करें -

नगर क्षेत्र में आवारा गोवंशों को पकड़ने का अभियान एवं पशुपालकों को चेतावनी, 05 गोवंशों को सुरक्षित पकड़कर ‘कालाझाला गौशाला’ के किया गया सुपुर्द।

टनकपुर (चम्पावत)। नगर पालिका परिषद, टनकपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे निराश्रित एवं आवारा गोवंशों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, शनिवार को नगर क्षेत्र में पशुओं को पकड़ने का एक विशेष अभियान चलाया गया। इस सघन अभियान के तहत नगर के विभिन्न सार्वजनिक मार्गों से कुल 05 गोवंशों को सुरक्षित पकड़कर ‘कालाझाला गौशाला’ भेजा गया है, ताकि उनका उचित भरण-पोषण हो सके और सड़कों पर व्यवस्था बनी रहे।

अधिशाषी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने कहा नगर पालिका प्रशासन नगर के समस्त पशुपालकों से यह अपील भी करता है कि वे अपने गोवंशों को सड़कों पर खुला एवं बेसहारा न छोड़ें। सड़कों पर आवारा घूमने वाले पशु अक्सर यातायात में भारी व्यवधान (ट्रैफिक जाम) उत्पन्न करते हैं और गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते हैं। इससे आम जनमानस के साथ-साथ पशुओं के जीवन को भी हमेशा खतरा बना रहता है। उन्होंने सभी पशु स्वामियों को सूचित एवं सचेत किया कि यदि भविष्य में उनके गोवंश सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर खुले में घूमते हुए पाए जाते हैं, तो संबंधित पशु स्वामी की पहचान कर नगर पालिका द्वारा उनके विरुद्ध भारी जुर्माना वसूला जाएगा और नियमानुसार कठोर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने में नगर पालिका का सहयोग किये जाने का उन्होंने आह्वान किया ।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page