जीत का जश्न – टनकपुर के मुक्केबाजों का जलवा, राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंपावत ने पहली बार जीती ट्रॉफी, क्षेत्र में ख़ुशी की लहर।

खबर शेयर करें -

जीत का जश्न – टनकपुर के मुक्केबाजों का जलवा, राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चंपावत ने पहली बार जीती ट्रॉफी, क्षेत्र में ख़ुशी की लहर।

हरिद्वार/टनकपुर। हरिद्वार में 03 अप्रैल से 05 अप्रैल तक आयोजित 8वीं राज्य स्तरीय उत्तराखंड यूथ बॉक्सिंग बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में टनकपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। प्रतियोगिता में चंपावत जनपद ने पहली बार ट्रॉफी अपने नाम करते हुए समग्र रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

उन्होंने बताया प्रियांशु कुमार (50 किग्रा), राहुल गड़िया (60 किग्रा), अनुज महर (65 किग्रा) ने स्वर्ण, हर्षित थापा (75 किग्रा) ने रजत और उत्सव सिंह यादव (55 किग्रा), अर्जुन सिंह (65 किग्रा) व सोहेल राणा (70 किग्रा) ने काँस्य पदक अपने नाम किया हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला प्रशासन और खेल जगत में खुशी की लहर है। जिला अधिकारी मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, खेल अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रशिक्षक रेखा पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को बधाई दी।

जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन चंपावत के अध्यक्ष दीपक छतवाल, महासचिव विकास राय, कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टनकपुर के युवा मुक्केबाजों की यह सफलता आने वाले समय में प्रदेश और देश स्तर पर नई उम्मीद जगाती है।

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page