कथित दुष्कर्म प्रकरण में रचे गए षड़यंत्र मे चम्पावत पुलिस ने नामजद आनंद सिंह माहरा सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार, अब तक चार लोगों को किया जा चुका हैं गिरफ्तार।
➡️ षड़यंत्र कितना भी गहरा और साजिशकर्ता कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच पाना हैं असंभव- चम्पावत पुलिस.
➡️ पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में जांच में सामने आ रहे हैं साजिश के परत दर परत पहलू.
चम्पावत। पुलिस ने कथित नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुनियोजित साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते एक नाबालिग बालिका को मोहरा बनाकर तीन व्यक्तियों को दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में फंसाने की योजना बनाई थी।
इस संबंध में कोतवाली चम्पावत में FIR संख्या 15/26 व 16/26 पंजीकृत की गई थी। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ एवं अन्य तथ्यों के आधार पर साजिश में शामिल दो अन्य व्यक्तियों बबलू राम निवासी गुरखोली, मंच एवं राहुल रावत निवासी सल्ली, जनपद चम्पावत के नाम भी प्रकाश में आए। पुलिस टीम द्वारा लगातार फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में नामजद आरोपी आनंद सिंह महरा निवासी बनबसा और बबलू राम गुरखोली, मंच, थाना तामली, जिला चम्पावत को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजा जा चुका है। इस प्रकार अब तक चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इससे पूर्व में कमल सिंह रावत पुत्र बच्ची सिंह रावत, निवासी ग्राम सल्ली, पोस्ट धौन, थाना/जिला चम्पावत और अर्जिता राय पुत्री ललित मोहन राय, निवासी कनलगाँव, थाना/जिला चम्पावत की पहले ही गिरफ़्तारी हो चुकी हैं।
चम्पावत पुलिस के मुताबिक कानून से खिलवाड़ करने वालों एवं झूठी साजिश रचकर निर्दोष लोगों को फंसाने की कोशिश करने वालों को किसी भी दशा मे बख्शा नहीं जाएगा, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक तथ्य की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को न्यायालय तक पहुंचाया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक बच्ची सिंह बिष्ट, प्रभारी एसओजी कमलेश भट्ट, व0उ0नि0 लक्ष्मण सिंह, उ0नि0 प्रकाश भट्ट, उ0नि0 राजेश जोशी, अ0उ0नि0 गणेश बिष्ट, हे0का0 ललित श्रीवास्तव, का0 गिरीश बिष्ट, का0 ललित चौधरी और का0 कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

