मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशामुक्त / अपराधमुक्त देवभूमि” संकल्प को चम्पावत पुलिस कर रही साकार, नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार।

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशामुक्त / अपराधमुक्त देवभूमि” संकल्प को चम्पावत पुलिस कर रही साकार, नशा तस्करों के आर्थिक साम्राज्य पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार।

➡️ लगभग ₹30 लाख की अवैध संपत्ति होगी कुर्क.

➡️एनडीपीएस एक्ट के तहत अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाई.

चम्पावत। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद चम्पावत में चलाए जा रहे सघन “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बनबसा में पंजीकृत FIR संख्या- 67/2025 धारा 8/21/22/29 NDPS Act से संबंधित अभियुक्तों की अवैध संपत्तियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्षम प्राधिकरण (SAFEMA Court), नई दिल्ली द्वारा संपत्ति जब्ती/फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए हैं।

➡️ आखिर क्या था मामला…..

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 जुलाई 2025 को चम्पावत पुलिस द्वारा अभियुक्ता ईशा विश्वकर्मा के कब्जे से लगभग 5.688 किलोग्राम अवैध एमडी ड्रग (मेफेड्रोन) बरामद की गई थी। विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त राहुल कुमार, कुणाल कोहली, विशाल नरेंद्र भंडारी, ओम जय गोविंद गुप्ता, उपेंद्र सुरेंद्र यादव और अमर कुमार कोहली द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के पंगरोली-सुआलेख क्षेत्र में नशीले पदार्थों का निर्माण एवं तस्करी की जा रही थी। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए उनके विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय मे प्रेषित किए गए।

➡️ वित्तीय विवेचना में बड़ा खुलासा…..

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान अभियुक्तों के बैंक खातों में लाखों रुपये के संदिग्ध लेनदेन तथा नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों का पता चला। जिसके बाद बैंक खातों में जमा धनराशि, स्विफ्ट डिजायर कार और एमजी हेक्टर कार फ्रीज / जब्त की गई। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹30 लाख बताई जा रही है।

जिला पुलिस प्रशासन के मुताबिक उक्त संपत्तियों के संबंध में धारा 68(F) NDPS Act के अंतर्गत सक्षम प्राधिकरण, नई दिल्ली के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए गए, जिसके उपरांत SAFEMA Court, New Delhi द्वारा संपत्तियों को फ्रीज /ज़ब्त करने के आदेश जारी किये गए। विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत उक्त संपत्तियों की नीलामी की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट (विवेचक) और महिला आरक्षी अंकिता पाठक (एसओजी कार्यालय) मौजूद रहे।

पुलिस कप्तान रेखा यादव ने कहा “नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति किसी भी स्थिति में बख्शी नहीं जाएगी और अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त कर जनपद को नशामुक्त बनाने हेतु कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

ADVERTISEMENTS
Breaking News

You cannot copy content of this page